सिलिकॉन वैली में रौनक फिर लौट आई है। हाईवे 101 के पास बने कार्यालय के पार्क एक बार फिर से आशावादी स्टार्ट-अप के निशानों से सज गए हैं। किराए बढ़ रहे हैं, लेक ताहो जैसे रिसॉर्ट शहरों में शानदार खाली घरों की माँग बढ़ना, भविष्य अच्छा होने का प्रतीक है। खाड़ी क्षेत्र अर्धचालक उद्योग का जन्मस्थान था और इसी उद्योग के प्रफुल्लत होने से कई कंप्यूटर और इंटरनेट कंपनियाँ भी विकसित हो गई हैं। इस जादुई नगरी में ऐसे कई चमत्कार हुए हैं, जिन्होंने पूरे विश्व को भविष्य का एहसास करवाया, जैसे टच-स्क्रीन फ़ोन से लेकर बड़े-बड़े पुस्तकालयों में तुरंत खोज करने और हजारों मील दूर तक ड्रोन चलाने की शक्ति प्रदान की है। 2010 के बाद से इसकी व्यावसायिक गतिविधि में बदलाव आना दर्शाता है कि प्रगति हो रही है।
इसलिए यह ऐसे लोगों के लिए एक आश्चर्य की बात हो सकती है, जो सोचते हैं कि सिलिकॉन वैली एक निष्क्रिय जगह है और नई-नई खोजों की दर दशकों से सुस्त पड़ती जा रही है। PayPal के संस्थापक और Facebook के पहले बाहरी निवेशक पीटर थिएल का कहना है कि अमेरिका में नई खोजों की स्थिति "बेहद कमज़ोर और मृत के बीच कहीं" जैसी है। हर क्षेत्र के इंजीनियर भी इसी निराशा का सामना कर रहे हैं। और अर्थशास्त्रियों के एक छोटे लेकिन बढ़ते समूह का मानना है कि आज के दौर में नई खोजों का आर्थिक प्रभाव अतीत की तुलना में कम हो सकता है।
[ … ]
आज के दौर में लगभग हर क्षेत्र में सस्ती प्रसंस्करण शक्ति की बदौलत बहुत कम समय में काफ़ी नई-नई खोजें हो रही हैं। कंप्यूटर बोलचाल वाली भाषा समझने लगे हैं। लोग केवल शारीरिक हिल-जुल से ही वीडियो गेम खेल रहे हैं - एक ऐसी प्रौद्योगिकी जो जल्द ही व्यवसाय की दुनिया में बहुत कुछ कर सकती है। तीन-आयामी प्रिंटिंग क्षमता कई एक जैसी वस्तुओं की जटिल सरंचना को आसानी से समझाने में सक्षम है और शायद जल्द ही मानव ऊतकों और अन्य जैविक पदार्थों पर इसका इसका आरंभ हो सकता है।
परिवर्तन पसंद ना करने वाला हर व्यक्ति इसे "अधर भविष्य" कहकर खारिज कर सकता है। लेकिन यह विचार कि प्रौद्योगिकी-आधारित विकास घटने और प्रवाहित होने के बजाय या तो निरंतर आगे बढ़ता रहा है या निरंतर गिरता रहा है और यह इतिहास के विपरीत है। शिकागो विश्वविद्यालय के चाड सीवरसन बताते हैं कि विद्युतीकरण के दौर में उत्पादकता में वृद्धि ढुलमुल सी थी। 19वीं सदी के पिछले दौर और और 20वीं सदी के शुरुआती दौर में महत्वपूर्ण विद्युत संबंधित नई-नई खोजों के दौरान विकास धीमा था; लेकिन बाद में इसमें तेज़ी आ गई थी।